30 मार्च 2015 - 17:22
पश्चिमी जॉर्डन में एक और फिलिस्तीनी शहीद।

यहूदी कॉलोनी के एक निवासी ने रविवार को जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में अलख़लील शहर के निवासी एक फिलिस्तीनी युवा खालिद अलसुवैती को अपनी कार से कुचल कर शहीद कर दिया।

अबनाः प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यहूदी कॉलोनी के एक निवासी ने रविवार को जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में अलख़लील शहर के निवासी एक फिलिस्तीनी युवा खालिद अलसुवैती को अपनी कार से कुचल कर शहीद कर दिया। इस रिपोर्ट के अनुसार खालिद अलसुवैती अपने कुछ साथियों के साथ अपने कार्यालय जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि उस यहूदी ने उसे अपनी कार तले कुचल दिया।
इस्राईली सैनिक भी लगभग हर रोज जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करके कई फिलिस्तीनियों को शहीद, घायल या गिरफ्तार करते रहते हैं।